logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीआरपी ने लाखो रूपयो के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

डीडीयू नगर। डीडीयू जंक्शन स्थित जीआरपी जीआरपी और आरपीएफ आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन से एक युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रूपए बरामद किए है। युवक रुपयों को लेकर कोलकाता किसी को देने जा रहा थी । जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी ने बताया कि पकड़ा गया युवक बरामद रुपयों के बारे में कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया हैं। बरामद रुपयों के बारे में आयकर विभाग को सूचना देकर आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रही हैं।पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्यामजीत पर्मिला सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी प्रदीप रावत के नेतृत्व में एसआई स्वतंत्र सिंह, संयुक्त टीम के सोमवार को प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्यां एक पर एक युवक संदिग्ध हाल में खड़ा दिखाई दिया । टीम ने पास जाकर जब युवक से पूछताछ की तो वह कुछ सही जवाब नहीं दे पाया । शक के आधार पर जब युवक के पास मौजूद पिट्टू बैग को तलाशी ली गई तो उसमें से नोटों की गड्डी बरामद हुई। इसके बाद टीम उसे जीआरपी थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गोपीगंज निवासी गौरव सेठ के रूप में हुई। जीआरपी ने रुपयों के बाबत युवक से कागजात मांगे लेकिन वह कुछ भी नही दिखा पाया। युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए । पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी और आगे की कारवाई ने जुट गई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि रूपए पकड़े गए युवक के मालिक के ही हैं।जवाब नहीं दे पाया । शक के आधार पर जब युवक के पास मौजूद पिट्टू बैग को तलाशी ली गई तो उसमें से नोटों की गड्डी बरामद हुई । इसके बाद टीम उसे जीआरपी थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गोपीगंज निवासी गौरव सेठ के रूप में हुई। जीआरपी ने रुपयों के बाबत युवक से कागजात मांगे लेकिन वह कुछ भी नही दिखा पाया । युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए । पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी और आगे की कारवाई ने जुट गई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि रूपए पकड़े गए युवक के मालिक के ही हैं।

159
22343 views

Comment