logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठंड में पुलिस सुस्त, चोर हुए सक्रिय

प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश) । ठंड बढ़ते ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं । एक ही रात में चार घरों से लाखों की चोरी कर चोरों ने मानिकपुर पुलिस को चुनौती दी है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बहरामई व लढ़िया बड़गौ में एक ही रात में चार घरों में लाखों की चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसके पूर्व कुंडा में भी आधा दर्जन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस इनमें से एक भी वारदात का पर्दाफाश नहीं कर सकी है । लोगों ने ठंड के मौसम में जिला पुलिस की निष्क्रियता पर रोष जताया है।

293
15069 views

Comment