logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बजट में मिली नावां विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात

आज पेश किए गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के पहले बजट में कुचामन सिटी सहित नावां विधानसभा क्षेत्र को कई सौगाते मिली है । इस पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं सहित पूरे क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार में राजस्व ,उपनिवेशन और सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का आभार जताया है ।
नावा विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट में ये हुई घोषणाएं -

राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में कॉर्डिक यूनिट और नए जिला चिकित्सालय भवन के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणा

भांवता में 32 KV GSS

पांचवा में 32 KV GSS

शिवदानपुरा में नवीन पशु चिकित्सालय

नावां में विद्युत विभाग का अधिशासी अभियंता कार्यालय

कोटपूतली- किशनगढ़ एक्सप्रेस जो कुचामन सिटी से होकर गुजरेगा ।

फलौदी-जयपुर एक्सप्रेस वे जो नावां और कुचामन सिटी से होकर गुजरेगा।

दूदू-सांभर-भाटीपुरा हाइवे

मारोठ में विद्युत विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय

विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का निर्माण(5 करोड़ रुपयों की राशि से)

178
10636 views

Comment