logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों का योगदान

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान अंतर्गत कायथा उपखंड की पाटीदार धर्मशाला कायथा पर बैठक रखी गई जिसमें बड़ा मंदिर कायथा के महंत श्री पवन दास जी महाराज उपस्थित रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के सह प्रांत प्रचारक श्री राजमोहन जी ने वरिष्ठ ग्रामीणजनों समाज सेवकों तथा श्री राम भक्तों को तथ्यात्मक विचारों से अवगत करवाया और कहा कि अयोध्या की पावन नगरी जहां पर श्री राम जय का जन्म हुआ वहां पर अनेक महान विभूतियों ने अपना बलिदान दिया है और राम जन्मभूमि के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों का बलिदान हुआ है अब हम सभी समाज जनों के लिए सुखद अवसर आया है और वह है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान समिति अंतर्गत समाज के प्रत्येक घर और प्रत्येक जन-जन से तन मन धन से सहयोग अपेक्षित है सह प्रांत प्रचारक श्री राजमोहन जी ने बताया कि इस प्रकार एक गिलहरी ने भी रामसेतु बनते हुए कार्य किया था ठीक उसी प्रकार हम सभी को श्रीराम मंदिर के लिए अपने अंतर्मन से इस कार्य के लिए लगना है । समाजजनों की बैठक में उज्जैन ग्रामीण के जिला प्रचारक श्री अनिल जी गिनावा, जिला शारीरिक प्रमुख श्री जयप्रकाश जी सरिया उपस्थित रहे, खंड कार्यवाह श्री धर्मेंद्र सिंह जी सिसौदिया ने अवधपुरी में फिर से मंदिर जय जय जय श्री राम गीत के माध्यम से वातावरण को श्री राममय किया। सह जिला बौद्धिक प्रमुख महेश पाटीदार ने बताया कि खंड कायथा में श्री कन्हैयालाल जी मालवीय,अध्यापक ग्राम नलेश्री ने 25000 रूपये, ठाकुर केसर सिंह जी सिसौदिया सारोला, 11000 रूपये ठाकुर बनेसिंह जी सिसौदिया रामपुरा में 11000 रुपए का संकल्प श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लिया है उक्त जानकारी उपखंड कार्यवाह नरेंद्रसिंह सोलंकी ने दी।

कायथा से कल्याण तोमर की रिपोर्ट

282
14926 views

Comment