logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म, यूपी में पंद्रह अप्रैल से लॉक डाउन हटाने की तैयारी

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन को आगे न बढ़ाने का फैसला किया जा रहा है । यूपी में 15 अप्रैल से लॉकडाउन खोलने की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विधायक और सांसदों से वीडियो क्रांफेंसिंग पर बात की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ने कहा कि, ‘हो सकता है 15 अप्रैल से फेस वाइज (चरणबद्ध तरीके से) लॉकडाउन खोला जाए।’ मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों से लॉकडाउन खुलने के बाद की स्थिति संभालने के लिए सुझाव मांगें हैं। योगी का कहना है कि, ‘सरकार को इससे अपनी कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी।’


15 अप्रैल के बाद भीड़ न लगने देने पर जोर

सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि लॉकडाउन खोलने के बाद भी कहीं भी भीड़ जमा ना हो। इसके लिए भी पूरी तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो यूपी सरकार पहले उन जिलों से लॉकडाउन हटाएगी, जहाँ कोरोना वायरस संक्रमण अपेक्षा काफी कम है। इसमे भी वायरस संक्रमण वाले हॉट स्पॉट चिह्नित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘हम 15 अप्रैल से फेसवाइज लॉकडाउन खोल सकते हैँ। लेकिन तो हालात बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। सभी को इसका पूरा ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में जो जहां फंसा होगाए वहां से आने का प्रयास करेगा।’

316
27928 views

Comment