logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चोरी हुई मोटरसाइकिल को मेजा पुलिस ने किया बरामद



 प्रयागराज । थाना मेजा पर वाहन चोरी के संबंध में दर्ज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी । उन्होंने चोरी हुई बाइक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

 डीआईजी /एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ. भीम कुमार गौतम के निर्देशन में मेजा कोतवाल सुनील कुमार बाजपेई के कुशल नेतृत्व में आज चौकी प्रभारी जवनिया आशुतोष दीक्षित थाना मेजा पर वाहन चोरी होने के संबंध में पंजीकृत मामले की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।  पुलिस को बाइक मेजा चिलबिला निवासी रवि शंकर पुत्र शिव नाथ उम्र 22 वर्ष के कब्जे से बरामद हुई

 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संम्बन्धित पुछ ताछ करने के बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई गिरफ्तार करने वाली में टीम चौकी प्रभारी के साथ में हेड कांस्टेबल धीरेंद्र नारायण हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव हेड कांस्टेबल राज कुमार प्रधान का सराहनीय सहयोग रहा।

299
15067 views
1 shares

Comment