logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

5 माह से एक अधेड़ कर रहा था नाबालिग से बलात्कार, गर्भवती होने के बाद खुला राज, रजौन पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रजौन, बांका : रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव से समाज एवं मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक हवस के दरिंदे अपने गांव के ही एक 15 वर्षीय नाबालिग से पिछले 5 माह से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे, इस घिनौनी व कुकृत्य घटना से पर्दा तब उठा, जब लड़की गर्भवती हो गई।

इधर इस बात से पर्दा हटते ही मामला रजौन थाना पहुंच गया और रजौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इधर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रजौन थाना की प्रशिक्षु एसआई खुशबू सिंह बांका लेकर गई हुई है।

इधर करीब 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ करीब 5 माह से लगातार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के मामले की प्राथमिकी पीड़िता के चाचा ने रजौन थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश राम को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जब लड़की की तबीयत बिगड़ी, तब वह अपने चाचा के पास जाकर डॉक्टर से दिखाने के लिए बोलने लगी। इसके बाद उसे चिकित्सक को दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे गर्भवती बताया।

पीड़िता ने रजौन थाना में बताया है कि गांव का ही नरेश राम नामक अधेड़ उसके साथ फरवरी 2024 से ही लगातार दुष्कर्म कर रहा था। लोक-लज्जा के डर से वह किसी को नहीं बता रही थी। बताया जा रहा है की लड़की के माता-पिता का देहांत करीब एक वर्ष पूर्व ही हो चुका है।

इधर लड़की अपनी सौतेली मां के साथ रहती थी, इस मामले में उसकी सौतेली मां की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि लड़की की सौतेली मां का भी उक्त आरोपी से अवैध संबंध है। इधर रजौन पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बता दें कि इसके पूर्व भी इसी गांव में विगत वर्ष 27 फरवरी 2023 को एक अन्य अधेड़ ने गांव में बारात देखने आई करीब ढाई वर्षीय एक मासूम बच्ची को बिस्किट का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया था। इसी गांव के इस नए मामले ने एक बार फिर समाज के साथ-साथ मानवता को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है।

131
5049 views

Comment