logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदारनाथ के दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद वहां चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर स्वागत किया। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज व मुख्य पुजारी से मिले।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा-अर्चना कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना करेंगे।

185
8805 views

Comment