logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केदारनाथ धाम: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर यात्रा के नियमों में बदलाव, शाम 5 बजे से इस समय तक बंद रहेगा रास्ता

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड के चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रसाशन भी लगातार काम कर रहा है. अब गौरीकुंड-केदारनाथ (Kedarnath Yatra) पैदल मार्ग को लेकर नया फैसला लिया गया है. बीते रविवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिसके बाद इस पैदल मार्ग को शाम 5 बजे से लेकर सूर्योदय तक बंद रखा जाएगा.

135
4180 views

Comment