logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर की परीक्षा आज से शुरू, क्या भारतीय टीम के प्रदर्शन से अपनी नियुक्ति को सही साबित कर पाएंगे ?

गौतम गंभीर का टीम इंडिया के कोच के तौर पर यह पहला दौरा होगा, श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में गौतम गंभीर की छाप दिख रही है. देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है.
अभी तक गौतम गंभीर ने एक खिलाडी के तौर पर अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम को कई मैच में विजय दिलाने में अपना अहम् योगदान दिया है.
लेकिन क्या एक कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को विजय पथ पर अग्रसर कर पाएंगे? क्या टीम के खिलाडियों से सामंजस्य बना पाएंगे? भारतीय टीम का यह श्रीलंका दौरा गौतम गंभीर को अपने आप को भारतीय टीम के कोच के रूप में स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है क्या गौतम गंभीर इस पर खरे उतर पाएंगे?
यह दौरा नए कोच और नए कप्तान दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. हलाकि इस दौरे पर श्रीलंका की अपेक्षा भारतीय टीम का पलड़ा भरी है.
भारत और श्रीलंका (India vs Srilanka) के बीच पहला टी20 आज 27 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी तो वहीं, चरिथ असलंका श्रीलंकाई टीम की कमान संभालेंगे. भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर तीन टी20 मैच पल्लेकल में खेलेगी. इसके बाद तीन वनडे कोलंबो में खेले जाएंगे

82
18360 views

Comment