logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Paris Olympics 2024: क्‍या भारत को पहला मेडल दिला पाएंगी Manu Bhaker? जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं उनका मैच

पेरिस ओलंपिक-2024 के पहले दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। मनु भाकेर ने हालांकि पदक की उम्मीद जगाई है और वह आज अपने नाम पहला ओलंपिक पदक कर देश का खाता भी खोल सकती हैं। पिछले ओलंपिक में मनु का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था लेकिन इस बार मनु शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। उनके फाइनल मैच पर सभी की नजरें हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। भारत को शनिवार को सबसे बड़ी खुशखबरी निशानेबाज मनु भाकेर ने दी। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ मनु ने भारत की इन खेलों में पहले पदक की उम्मीद जगाई है। मनु रविवार को मेडल की दावेदारी पेश करेंगी।

मनु के अलावा बाकी निशानेबाजों ने निराश किया था। मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की रमिता जिंदल- अर्जुन बबीता और इलावेनिल वालारिवान-संदीप सिंह की जोड़ी क्वालिफिकेशन में बाहर हो गई थी। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रमिता, इलावेनिल ने निराश किया था, लेकिन मुन छा गईं थीं।

170
10099 views

Comment