logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोदीनगर दयावती पब्लिक स्कूल पर अभिभावकों का हंगामा।

मोदीनगर। तीन माह की फीस माफ और आगे की फीस ऑनलाइन क्लास के अनुरूप तय किए जाने की मांग को लेकर अभिभावकों ने दयावती पब्लिक स्कूल और हेरिटेज एकेडमी के गेट पर जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप है कि फीस जमा न करने पर छात्रों का नाम काटने की धमकी दी जा रही है।

सोमवार को टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की अध्यक्षा दीपा त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों अभिभावक एकत्र होकर दयावती मोदी पब्लिक स्कूल पहुंचे। अभिभावकों के पहुंचने पर स्कूल गार्ड की ओर से गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद अभिभावकों ने गेट के बाहर ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन के समय अप्रैल से जून माह तक की फीस माफ की जाए। जुलाई से आगे की फीस ऑनलाइन क्लास के अनुरूप निर्धारित की जाए। अभिभावकों का आरोप है कि फीस जमा न करने पर छात्रों की ऑनलाइन क्लास रोककर उनके नाम काटने की धमकी दी जा रही है। 2 घंटे से अधिक चले हंगामे के बाद मोदी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष उमेश मोदी ने अभिभावकों को मोदी भवन में बुलाकर बैठक की।

आख़िरकार स्कूल प्रशासन ने तीन महीने की फीस माफ़ करने की घोषणा कर दी है ।

299
15033 views

Comment