logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरही विधानसभा में परिवर्तन के बिना विकास सम्भव नही स्थानीय उम्मीदवार को दे मौका निश्चित तौर पर होगा विकास :केदार यादव

युवा समाजसेवी सह बरही विधानसभा के भावी प्रत्याशी केदार यादव ने बताया कि बरही विधानसभा में 30 वर्षो से स्थानीय माटी का कोई विधायक नही बन पाया है जिसके कारण यहां सही तरीके से विकास नही हो पाया है। यहां के लोग पलायन करने पर मजबूर है यहाँ के युवाओ को रोजगार के लिए कोई स्टार्टअप नही मिला। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नही किया गया। श्री यादव ने कहा कि पूर्व में यहां के माटी से रामलखन सिंह साधारण परिवार से निकलकर जब विधायक बने तब बरही को अनुमंडल बनाए साथ ही कई विकास के कार्य किए।
बाहरी नेताओ को इस विधानसभा क्षेत्र से लगाव नही है जिसके कारण यहाँ विकास का कार्य रुका हुआ है मैंने कई क्षेत्रों का दौरा किया छिटपुट बारिश में ही सड़के जलमग्न हो जा रही है। यहां सिर्फ भय का माहौल को बनाया गया और इस भय को पूर्ण रूप से समाप्त करूँगा। औद्योगिक कारखाने खुलने के बाद यहां धरना प्रदर्शन सिर्फ सुर्खियों में रहा इसमे भी बाहरी लोग कार्य कर रहे है।

188
12205 views

Comment