logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जाम से जूझ रही थी बीमार बच्ची हरिद्वार पुलिस के जवानों की मददगार पहल कहीं दोपहिए में बैठाया तो कहीं पर कंधे पर उठाया

जाम से जूझ रही थी बीमार बच्ची
हरिद्वार पुलिस के जवानों की मददगार पहल

कहीं दोपहिए में बैठाया तो कहीं पर कंधे पर उठाया

खाकी वर्दी मुश्किल हालात में साहस का संबल देने के साथ-साथ इसे पहने व्यक्ति को लोगों की परेशानी दूर करने और असहाय की मदद करने के कई मौके देती है।

ऐसे ही एक मौका पुलिस के हाथ तब लगा जब डाक कांवड़ के दौरान मंथर गति से चल रहे वाहनों के बीच जवानों ने एक बीमार बच्ची और उसके परेशान पिता को फंसे हुए पाया।

जानकारी करने पर पता चला कि जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी व्यक्ति अपनी 12 वर्षीय बीमार बेटी को इलाज के लिए रुड़की की तरफ से पतंजलि योगपीठ जा रहे थे लेकिन धीमी गति से चल रहे यातायात के बीच गंतव्य के लिए यात्री वाहन न मिल पाने की वजह से कोर कालेज के सामने परेशान खड़े थे।

बच्ची की बीमारी और परेशानी देख कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक पंकज कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा भीड़ के बीच कहीं अपनी निजी मोटरसाइकिल से तो कहीं गोद में उठा कर उन्हें पातंजलि योगपीठ उनके इलाज हेतु पहुंचाया गया

146
18042 views

Comment