logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैं क्या लिखूं

⚜️✳️🦋विषय - मैं क्या लिखूं⚜️✳️🦋

कलम से पूछूं
मैं क्या लिखूं
श्रृंगार की सुंदरता लिखूं
वियोग का अलाप लिखूं
वात्सल्य की कोमलता लिखूं
घृणा से उभरी दरार लिखूं
दुःख के आंसू लिखूं
हृदय में छुपा दर्द लिखूं
उत्साह से हौसलों की उड़ान
लिखूं
क्रोध की धधकती ज्वाला लिखूं
सुरों के गान लिखूं
अपने अस्तित्व का मान लिखूं
मोह के नाम का प्रेम लिखूं
शांति से नई शुरुवात लिखूं
किसी की उलझन लिखूं
किसी की सुलझी सोच लिखूं
किसी के ज्ञान का प्रकाश लिखूं
किसी के अज्ञान का अंधकार लिखूं
किसी के ह्रदय की चुभन लिखूं
किसी प्रिय - प्रियतम का मिलन लिखूं
कलम तो कभी नहीं ठहरती
बस जब तक जान हैं
अपने जीवन की हर बात लिखूं।


✍🏻🪷🌼
रोशनी राजपूत
गंज बासौदा (मध्य प्रदेश )💕🌺🙏🏻

147
1798 views

Comment