logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएनबी में अन्नदाताओं के साथ अभद्रता व रिश्वतखोरी के खिलाफ किसान लामबंद, समझौता वार्ता

शिकारपुर (बुलंदशहर)। पंजाब नेशनल बैंक में व्याव्त भ्रष्टाचार अभद्र व्यवहार के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के विधानसभा क्षेत्र सह प्रभारी विमल राघव ने क्षेत्रीय किसानों के साथ मिलकर के चौढेरा बैंक पर जैसे ही आंदोलन की सूचना दी यह खबर क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई और छतारी थाना प्रभारी और बैंक प्रबंधक के साथ एक मीटिंग का आयोजन हुआ।

वहां पर किसान उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने  प्रबंधक के साथ में यह आश्वासन दिलाया कि किसानों की समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा और किसी भी किसान से अभद्रता के साथ व्यवहार नहीं किया जाएगा। किसान हमारे देश का अन्नदाता है उसको हमेशा सर्वोच्च स्थान हमारे देश में मिलता रहा है और उसको हमेशा सर्वोच्च ही रखा जाएगा। उसी के साथ सभी ग्राम वासियों ने अपनी समस्या को प्रबंधक के सामने रखा और अपने समस्या को अवगत कराया।

 साथ ही साथ विमल राघव ने कहा कि अगर समस्या को जल्द नहीं सुना जाता है तो बड़े स्तर पर भ्रष्ट अधिकारियों और अभद्र व्यवहार करने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा और उनको निष्कासित करने की मांग रखी जाएगी।

294
14911 views

Comment