logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत


बीगोद (मंडलगढ़)। श्रीपुरा गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे गांव में हाहाकार मच गया। बडलियास थाना क्षेत्र के श्रीपुरा गांव निवासी एहसान पिता मिट्ठू खा मेवाती उम्र 23 वर्ष व सद्दाम  पिता पीरु खान मेवाती उम्र 26 वर्ष की खंडवा  (मध्यप्रदेश) जिले के ऊंकारेश्वर महादेव मंदिर के यहां में सड़क हादसे में मौत हो गई।
मृतक दोनों युवक खंडवा से राख का टैंकर लेकर निंबाहेड़ा आ रहे थे। गुरुवार रात नो बजे थाना सनावद जिला खंडवा यहां कार को बचाने के प्रयास में टैंकर पलट गया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर परिजन व ग्रामीण थाना सनावद पहुंचे व पुलिस राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंपा। दोनों मृतक युवकों की सूचना श्रीपुरा गांव में पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया व घरों मे चूल्हे तक नहीं जले व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

263
15114 views

Comment