logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

UP News: महिलाएं कर रही थी अवैध धंधा, पुलिस को देखते ही दीवार कूदकर भागने लगीं; तीन महिला समेत चार हिरासत में

अवैध कार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही तीन महिलाएं भागने लगीं। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। चारों पर कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग के आरोप की कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया।

संवाद सूत्र, नवाबगंज। अवैध कार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को हिरासत में लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक पर फब्तियां कसने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर व तीन महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
नगर के एक रोड पर बने मकान में रहने वाली महिला द्वारा अवैध धंधा काफी समय से किया जा रहा है। महिला के घर अक्सर बाहरी महिलाओं व युवकों की आवाजाही रहती है। शनिवार दोपहर बाद महिला के घर में बाहरी लोगों के होने की सूचना पर थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश कुमार, इंद्रजीत सिंह, संतोष कुमार, नरेश कुमार महिला कांस्टेबल व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही भागने लगीं महिलाएं
पुलिस को देखते ही घर में मौजूद युवक व महिलाएं दीवारें कूदकर खेतों की ओर भागने लगीं। पुलिस ने एक युवक व तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। युवक थाना कंपिल के गांव हकीकतपुर, एक महिला नगर की, दूसरी महिला जनपद कन्नौज के कस्बा गुरसहायगंज व तीसरी महिला फतेहगढ़ के याकूतगंज की निवासी बताई गई।

पुलिस ने युवक के खिलाफ फब्तियां कसने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ली गई महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। उपनिरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग के आरोप की कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया।

163
1 comment
19364 views

Comment
  • ABDUL AZIZ

    वेरी गुड धन्यवाद भारत जिन्दाबाद