logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व

कालका ( विशाल शर्मा ) हरियाली तीज का पर्व हरियाणा-पंजाब में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ के अलावा साथ लगते कालका ,पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली और अन्य स्थानों पर महिलाएं नाच-गाकर और झूला झूलकर तीज का पर्व मना रही है। कालका के वार्ड 1 के खेड़ा सीता राम मैं यहाँ की महिलाओ ने खूब एंजॉय किया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनिंदर कौर जी रही | इस कार्यक्रम मैं शीना ठाकुर , पम्मी , रानी , सरोज , बिमला कुमारी, जागृति शर्मा और उनकी सहेलियों ने इस तीज मैं भाग लिया और नई नई गेम्स भी खिलायी गई कईं स्थानों पर महिला मंडलों की ओर से कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। तीज उत्सव के रूप में महिलाएं नई-नई पोशाक पहनकर आईं। इस दौरान महिलाओं नाच-गाकर खूब एंजॉय करती नजर आईं। इस दौरान कालका के वार्ड नंबर 1 एमसी बनिंदर कौर ने तीज पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं।

174
22262 views

Comment