logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांसवाड़ा में पंचायत समिति घाटोल की सहायक प्रशासनिक अधिकारी 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 08 अगस्त, गुरूवार। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की बांसवाडा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये वर्षा सेठ सहायक प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत समिति घाटोल, जिला बांसवाड़ा को परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की बांसवाड़ा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके बकाया वेतन का भुगतान करने तथा एम्पलाई आईडी ट्रांसफर करने की एवज में आरोपी वर्षा सेठ सहायक प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत समिति घाटोल, जिला बांसवाड़ा द्वारा 80 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की बांसवाड़ा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपिया वर्षा सेठ सहायक प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत समिति घाटोल, जिला बांसवाड़ा को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपिया द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपिया से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

114
4022 views

Comment