logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दादूदयाल नगर पार्क में किया वृक्षारोपण

जयपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाज्यावाला कल्याणपुरा सांगानेर] जयपुर के तत्वावधान में दादूदयाल नगर ई ब्लॉक के पार्क में वृक्षारोपण किया गया और वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

इस मौके पर जामुन, कनेर, एलोवेरा, मीठा नीम, विल्व पत्र, अशोक, पीपल, पपीता, नीम, शहतूत सहित कई प्रकार के पौधे लगाये गये।

कार्यक्रम में समाजसेवी अतुल कुमार पारस, विनोद टाटीवाल अध्यक्ष जेके फाउण्डेशन] पूर्व एस.एम.सी. अध्यक्ष हंसराज बैरवा] मनीष नागर, संस्था प्रधान डॉ. सुमन विष्ट, उमा गुर्जर व पूजा महावर एवं कई विद्यार्थी, स्थानीय जन मौजूद रहे।

146
3230 views

Comment