logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उदित नारायण ने गाया “घोड़ी पे चढ़के आना” का गीत

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर रफीक राजा का न्यू सोंग रिकॉर्ड**घोड़ी पर चढ़ के आना **उदित नारायण की आवाज में

ग़दर 2 के बाद उदित नारायण ने गाया “घोड़ी पे चढ़के आना” का गीत
Ex
‘ग़दर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही है। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इसके गाने भी सुपर हिट हो चुके हैं। तो वहीं गायक उदित नारायण एक बार फिर फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते और व्यस्त गायक बन गए हैं।
हाल ही में उन्होंने निर्माता कैलाश मासूम की फिल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ के लिए एक सुंदर गीत मुंबई के गोरेगाँव पश्चिम स्थित कृष्णा स्टूडियो में गाया। रिकॉर्डिंग के अवसर पर पहुंचे अतिथि गाना सुनने के बाद स्टूडियो में ही झूम उठे।
उदित नारायण ने विश्वास जताया कि यह गाना सुपर हिट होगा और लोगों के बीच ग़दर मचायेगा। इस गाने के संगीतकार रफ़ीक राजा हैं जबकि गीत लिखा है कैलाश मासूम ने। गाने की रिकॉर्डिंग के अवसर पर निर्माता उमेद सिंह राजगुरु, राम ओदेदरा और फिल्म के नवोदित हीरो प्रबुद्ध भी उपस्थित थे।

171
11700 views

Comment