logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम लोगो की समस्याएं नही सुनता विद्युत विभाग _ प्रवीण त्रिपाठी भाजपा जिला मंत्री


विद्युत प्रभारी एवं लाइन मैन के नही उठते फोन लोग हो रहे परेशान

रीवा सेमरिया,विद्युत विभाग की मनमानी से आम लोग परेशान है विद्युत प्रभारी एवं लाइन मैन का फोन नही उठता फिर चाहे कितनी भी बड़ी समस्या हो जाए प्रवीण त्रिपाठी भाजपा जिला मंत्री ने यह आरोप विद्युत विभाग पर लगाया है उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में एक तो कर्मचारियों की कमी दूसरी ऑनलाइन शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा जहां पर ट्रांसफार्मर जले हुए हैं वहां पर महीनो तक ट्रांसफार्मर चेंज नहीं होता जब तक कोई बड़ा नेता फोन नहीं करें तब तक भले ही वहां का बिल क्यों न जमा हो परंतु विद्युत विभाग के कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं 4 लाख बिजली का बिल होने के बावजूद जनप्रतिनिधियों के मैसेज से वहा का ट्रांसफार्मर बदल जाता है परंतु जहां पर बिजली का बिल बहुत थोड़ा सा हो वहां पर जब तक जननायक फोन नहीं करेंगे तब तक विद्युत विभाग ट्रांसफार्मर नहीं लगाता आगे के समय में जब बिजली महीना नहीं मिलती उसके बावजूद भी बिल का भुगतान करना पड़ता है व्यवस्था कर्मचारियों के द्वारा बिगा ड़ी जाती है कर्मचारी चाहे तहसीलदार हो चाहे सहकारिता से जुड़े हुए कर्मचारियों का पता ही नहीं फसल बीमा करने के लिए कभी भी कोई कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी नही समझता सिर्फ दो विभाग सचिवऔर पटवारी दो लोगों पर पूरे देश का जिम्मा है बच्चो की शिक्षा के लिए लोग परेशान है इसके बावजूद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही से 24 घंटे में 5 घंटे 6 घंटे बिजली मिलती है रात को 2:00 बजे लाइट की कटौती कर दी जाती है बात करने पर कहते हैं फाल्ट हो गई यह सारे विषय बहुत ही गंभीर हैं इसके लिए जनसमूह और जन समर्थन की आवश्यकता है आम लोगो ने विद्युत विभाग की इस रवैये से खासा नाराज है यदि आम लोगो की समस्याओं को विभाग द्वारा नही निपटाया जाता तो वह आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे

130
8867 views

Comment