logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली के तब्लीगी मरकज से लौटे चार शख्स गिरफ्तार, पुलिस से छुपाई थी जानकारी

शिमला। चौपाल उपमंडल के अंतर्गत तहसील नेरवा के इलाका थरोच के जलारा नामक स्थान से गांव में मुस्लिम समुदाय के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों पर दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके की तब्लीगी मरकज से नेरवा तहसील लौटने पर जानकारी छुपाने का गंभीर आरोप है।

पुलिस के अनुसार गुलाम हुसैन आयु 55 वर्ष सुपुत्र बबाजदीन ग्राम बेलत, पोस्ट आॅफिस भराणु मार्च महीने में मरकज निजामुद्दीन दिल्ली से हरियाणा होते हुए घर वापस लौटा है। इसने अपने आने की सूचना को प्रशासन से साझा नहीं की। 

इसी तरह इब्राहिम सुपुत्र रोशन दीन मूलशाक उम्र 54 वर्ष, लियाकत अली सुपुत्र इल्म दीन ग्राम बीडी आयु 50वर्ष, वजीर सुपुत्र हमजा ग्राम दाची आयु 50 वर्ष भी दिल्ली के तब्लीगी मरकज से वापस लौटे हैं। इन पर भी पुलिस से अपनी जानकारी छुपाने का आरोप है। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लेने के बाद इन सभी को नेरवा से पुलिस के सुरक्षा घेरे में सैंपलिंग व प्राथमिक उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला रवाना किया  है।

इस मामले की सूचना लगने पर रविवार सुबह से ही प्रशासन प्राप्त सूचना की तस्दीक के लिए एसडीएम चौपाल अनिल चौहान, डीएसपी वरूण पटियाल, तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार, बीएमओ ललित पिस्टा, थाना प्रभारी नेरवा प्रदीप ठाकुर अपनी टीम के साथ जलारा (थरोच) पहुंचे। वहां उन्होंने गहनता से जांच कर तबलीगी जमात से संबंध रखने वाले अभी हाल ही में मरकज दिल्ली निजामुद्दीन जमात से वापस घर लौटे 4 लोगों को हिरासत में लेकर जांच तथा प्राथमिक उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला भेज दिया। चौपाल के डीएसपी वरुण पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।

312
16759 views

Comment