logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुमाऊँ में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का विस्तार, बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की निंदा

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कुमाऊँ सम्भाग की बैठक मंगलम बैंकट हॉल, रामपुर रोड, हल्द्वानी में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार, और हनुमान चालीसा के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्रीमान देवेश उपाध्याय जी और केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री चंद जी ने बांग्लादेश में हो रही हिन्दू विरोधी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा और अत्याचार अस्वीकार्य है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों की जिला और ब्लॉक समितियों का गठन किया गया। नवीन पदाधिकारियों में मोहन सिंह जंतवाल जी (विभाग अध्यक्ष, अहिप नैनीताल), दीपक दर्मवाल जी (जिला अध्यक्ष, अहिप नैनीताल), गोपाल नौटियाल जी (जिला उपाध्यक्ष, अहिप नैनीताल), करन सिंह जी (जिला महामंत्री, अहिप नैनीताल), दीपक घनकी जी (जिला मंत्री/मीडिया प्रभारी, अहिप नैनीताल), मोहन सिंह जी (जिला मंत्री, नैनीताल/प्रान्त कार्यालय प्रमुख), भानु सैनी जी (जिला अध्यक्ष, राबद नैनीताल), पंकज रावत जी (जिला उपाध्यक्ष, राबद नैनीताल), संजय सुयाल जी (जिला महामंत्री, राबद नैनीताल), देवेन्द्र सैनी जी (जिला मंत्री, अहिप उधमसिंह नगर), राजपाल शाक्य जी (ब्लॉक अध्यक्ष, अहिप बाजपुर), विक्रम जी (ब्लॉक महामंत्री, अहिप बाजपुर), पुष्कर नेगी जी (ब्लॉक अध्यक्ष, अहिप कोटाबाग), शेखर नई (ब्लॉक उपाध्यक्ष, अहिप कोटाबाग), कवींद्र रावत जी (ब्लॉक उपाध्यक्ष, राबद कोटाबाग), जानकी देवी जी (जिला महामंत्री, राष्ट्रीय महिला परिषद उधमसिंह नगर), बसंती देवी जी (जिला मंत्री, राष्ट्रीय महिला परिषद उधमसिंह नगर), देवकी देवी जी (ब्लॉक अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला परिषद सितारगंज), रीना श्रीवास्तव जी (नगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला परिषद सितारगंज), सुनीता देवी जी (ब्लॉक मंत्री, राष्ट्रीय महिला परिषद सितारगंज), ज्ञानी देवी जी (नगर मंत्री, राष्ट्रीय महिला परिषद सितारगंज), गुड्डी देवी जी (नगर मंत्री, राष्ट्रीय महिला परिषद सितारगंज), राजेन्द्र मौर्य (ब्लॉक अध्यक्ष, अहिप सितारगंज), और जीत मौर्य जी (ब्लॉक मंत्री, राबद सितारगंज) शामिल हैं। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति और हिन्दू समाज की सुरक्षा एवं सेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया।

162
5752 views

Comment