logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घुसकानी गांव के राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

घुसकानी गांव के राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा दे रही है तिरंगा यात्रा : सरपंच सुनीता

देश का गौरव व शहीदों के संघर्ष का प्रतीक है तिरंगा : विनोद पिंकू पीटीआई

भगवत कौशिक।भिवानी : सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला के गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में फालसा इको क्लब के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सरपंच सुनीता देवी ने शिरकत की तथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूल मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार के नेतृत्व मेंं निकाली गई तिरंगा यात्रा गांव की विभिन्न गलियों से गुजरी तथा शहीदों की जयघोष के साथ देश की रक्षा व सुरक्षा में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका से ग्रामीणों को अवगत करवाया। तिरंगा यात्रा का का नेतृत्व फासला इको क्लब के प्रभारी विनोद पिंकू पीटीआई ने की। तिरंगा यात्रा के दौरान गांव घुसकानी भारत माता की जय, जय जवान-जय किसान, वंदे मातरम, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपसी में है भाई-भाई, के नारों से घुसकानी गांव गूंज उठा। इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि सरपंच सुनीता देवी ने तिरंगा यात्रा देश के आभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रत्येक सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में किया जा रहा है। जिसमें स्कूली बच्चें भी बढ़ चढक़र पूरे जोश व उत्साह के साथ भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्कूली बच्चों में देश प्रेम की भावना व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लगाव बढ़ता है। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतवासी का गौरव है। इसी तिरंगे की रक्षा करते हुए असंख्य वीर सपूतों ने अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है तथा यह उन शहीदों के संघर्ष का प्रतीक भी है, जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। इसीलिए प्रत्येक जन को तिरंगा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगे व शहीदों के सम्मान में ही यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर सरपंच घुसकानी प्रतिनिधि संदीप कुमार, ब्लॉक समिति मेंबर प्रतिनिधि धर्मराज, गणित अध्यापिका लक्ष्मी देवी, विज्ञान अध्यापक अनिल शर्मा, प्रकाश दलाल मंदिर कमेटी सदस्य, हवा सिंह पंच प्रतिनिधि, हरस्वरूप दलाल, जयभगवान सिंह, अजीत सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रोशनी देवी, नीता देवी, चौकीदार राजेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

113
6652 views

Comment