राम लखन इंटर कॉलेज कटाई चवर, सुल्तानपुर-मऊ के परिसर में बालिकाओं को नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान , नारी स्वालंबन के लिए विशेष जागरूक अभियान हेतु मिशन शक्ति अभियान संचालित
मऊ। रामलखन इण्टर कालेज कटाई चवर, सुल्तानपुर- मऊ* के परिसर में बालिकाओं को *नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन* के लिए विशेष जागरूकता अभियान हेतु *मिशन शक्ति अभियान* संचालित कराया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास मिशन शक्ति की टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक व प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर सहपरिवीक्षा अधिकारी श्रीमती रेनू पाण्डेय जी, सब इंस्पेक्टर विंध्यवासिनी रानी पाण्डेय जी महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी एस० पी० ऑफिस मऊ, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी बिन्दु सिंह जी, महिला कांस्टेबल उर्वशी शुक्ला जी, महिला कांस्टेबल पुष्पा सरोज जी, उमेश कुमार सिंह जी, शायर जनाब सलमान घोसवी साहब जी, समसुल हक जी प्रधानाचार्य, इंजी० धर्मवीर कुंवर जी व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।