logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ ने निकाली बाइक तिरंगा रैली

सांगोद, सांगोद नगर और देहात मंडल भाजपा द्वारा नगर सांगोद में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर रैली प्रभारी सागर गौतम ने बताया की रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और देशभक्ति गानों के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया। रैली को पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं व उपप्रधान ओम नागर अडूसा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गोपाल सोनी, देहात मंडल अध्यक्ष कालूलाल मीणा, बपावर मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी यादव, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता रामावतार वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, नगर महामंत्री बुद्धि प्रकाश राठौर, सांगोद देहात महामंत्री प्रेम गौतम, नगर पालिका पार्षद कृष्ण कुमार गर्ग, पार्षद प्रवीण गर्ग, पार्षद महेंद्र प्रजापति, अस्पताल विधायक प्रतिनिधि सतीश कुमावत, मोर्चा नगर अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, भाजपा नेता हरिओम जांगिड़, बनवारी गौतम, गजानंद गोड, नगर रैली प्रभारी सागर गौतम, देहात प्रभारी पुरुषोत्तम सेन, बपावर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष जीतू नागर, हेमंत गर्ग, पंचायत समिति सदस्य बृजबाला शर्मा, अंजलि चौरसिया, आशीष वैष्णव, फूलचंद नागर, योगेन्द्र नागर, तुलसीराम पारेता, सत्यनारायण मेहरा, बृजबिहारी मीणा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री अजय मीणा, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता गौतम, महामंत्री मधुबाला गौतम व महिला नेता नीलू सुवालका आदि उपस्थित रहे।

162
9504 views

Comment