logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाविद्यालय छात्रों ने निकाली रैली

सांगोद, शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविद्यालय सांगोद में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया प्राचार्य प्रोफेसर अनीता वर्मा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने तिरंगा यात्रा से पहले सभी विद्यार्थियों को तिरंगा वितरित का तिरंगे का महत्व बताया इस देश के गौरव एवं अभियान का प्रतीक बताया साथ ही सभी विद्यार्थियों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने एवं उसे घर पर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। यात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और भारत माता की जयकारे लगाए। सभी ने अपने-अपने घर पर देश की आन बान शान तिरंगा लगने का संकल्प लिया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी डॉ. मेघराज मीणा, डॉ. करणजीत कौर महेंद्र मीणा, नंद सिंह, फिरोज अली, महेश गौड़ आदि उपस्थित रहे।

190
1793 views

Comment