logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुलंदशहर में शराब पीने से चार लोगों की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है. 15 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। परिवार का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है 


बुलंदशहर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दोषियों पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर जाकर हर पीड़ित को बेहतर इलाज देने और दोषी डिस्टीलरी के ख़िलाफ भी कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

तीन पुलिस कर्मी निलंबित

बता दें कि शराब कांड के बाद गांव में कोहराम मच गया है। एसएसपी बुलंदशहर ने बताया कि थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए हैं और आगे की जांच चल रही है।



253
14865 views

Comment