logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय मानवाधिकार & एंटी करप्शन मिशन के युवा प्रकोष्ठ के मंडल सचिव बने बाबूराम

मुरादाबाद(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय मानवाधिकार & एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष रामकिशोर यादव ने बाबूराम पुत्र श्री ओम प्रकाश सिंह निवासी गंगैटा पवासा संभल को संगठन के युवा प्रकोष्ठ का मंडल सचिव मुरादाबाद मनोनीत किया है। 

अपने मनोनयन पर बाबूराम सिंह ने कहा कि मैं संगठन के प्रति लगन और पूरी निष्ठा से काम करूंगा। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया और कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने का काम करूंगा। बाबूराम सिंह के मंडल सचिव बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

293
15448 views

Comment