logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमाचल के मछुआरे ने पकड़ी 25 किलो की मछली

दो महीने के बंद सीजन के बाद पौंग झील में फिर से मत्स्य आखेट शुरू हो गया है। पहले ही दिन मछली खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मछली व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। इस बार नगरोटा सूरियां में 22 क्विंटल 66 किलो मछली पकड़ी गई, वहीं मछुआरे सुर्जन कुमार ने 25 किलो 300 ग्राम की सबसे बड़ी मछली पकड़ी। पिछले साल के मुकाबले कुल 4 क्विंटल 23 किलो मछली कम पकड़ी गई, लेकिन नंदपुर और हरसर केंद्रों में भी अच्छी खासी मछली मिली है।

136
11593 views

Comment