logo

अमित सिंह बने जिला अध्यक्ष

दमोह. मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रांत अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री अमित सिंह उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शाला हथना जिला दमोह को मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला दमोह का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. इनकी नियुक्ति पर मध्य प्रदेश सहायक शिक्षक / शिक्षक संघर्ष संयुक्त मोर्चा भोपाल के प्रांतीय प्रमुख भाई सुभाष शर्मा एवं दमोह जिले से श्रीमती सरोज जैन, श्रीमती कल्पना जैन,श्रीमती सीमा झा श्रीमती विद्या पटेल,श्रीमती इंदिरा कुर्मी श्रीमती रानू दीक्षित,भाई प्रमोद असाटी,श्री आशीष दुबे,श्री नोने सिंह ,मनोज प्यासी,श्री महेंद्र बौद्ध, श्री लखन कुमार नामदेव, श्री संतोष खरे, श्री संतोष अठया, श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर श्री पीके तिवारी श्री नरोत्तम दीन रोहितास श्री विजय साहू श्री अवध जैन,श्री अनिल सोनी, श्री पीएल अहिरवार, श्री आशिक हुसैन,श्री आर बी सिंह, श्री सी एम अहिरवार, श्री सरजू प्रसाद अहिरवार, श्री के सी अहिरवार, श्री महेश राजपूत, श्री बी एल अहिरवार आदि साथियों ने जिले संभाग एवं प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की गंभीर लंबित समस्याओं पर प्रदेश स्तर तक शंखनाद एवं पुरजोर तरीके से आवाज बुलंद करने वाले भाई अमित सिंह के मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला दमोह के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

5
6548 views