logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव को छः वर्षों के लिए किया निष्कासित


दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के कोर कमेटी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल की अध्यक्षता में बंदरजोरी में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा किया गया। बैठक में कई सदस्यों द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव पर अनुशासनहीनता एवं वित्तीय अनियमित कि शिकायत किया गया। आरोप लगाया गया कि पिछले साल 25 अगस्त को मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल के जयंती समारोह कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा प्राप्त किए गए सहयोग राशि के आय व्यय का व्योरा अभी तक प्रस्तुत नहीं करने पर नाराजगी जाहिर किया गया। केंद्रीय कमिटी के दो बैठकों में लगातार उसे आय व्यय का व्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था, जो आज तक अप्राप्त है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा था जिला कमिटी की बैठक में लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगे लेकिन खुद बैठक रख कर बैठक के निर्धारित समय और स्थान पर नहीं पहुचे। साथ ही लगातार संगठन को कमजोर करने का क्रिया कलाप किया जा रहा है। जिसे मोर्चा ने गंभीरता से लिया। केंद्रीय अध्यक्ष असीम मंडल ने कहा कि यह वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता का मामला है, जिससे मोर्चा की छवि खराब हो सकती है। केंद्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी के सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय पर मुहर लगाते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्राथमिक सदस्यता से छः वर्षों के लिए निष्कासित करने की घोषणा किया। ताकि मोर्चा की विश्वसनीयता बनी रहे हैं और मोर्चा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निर्बाध रूप से आंदोलन करते रहे। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक दिवाकर महतो, प्रधान महासचिव डॉ अमरेंद्र कुमार यादव, महासचिव रंजीत जयसवाल व दयामय माजी, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, बिहारी यादव जयकांत जायसवाल, बिनोद यादव, रमेश साह, अमुल्य मंडल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

153
2969 views

Comment