logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगर-मालवा तनोडिया के समीप कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार एंबुलेंस: अयोध्या बस्ती आगर की एक महिला गंभीर घायल, 6 अन्य लोगों को आई चोट

किशन हाड़ा
आगर मालवा। आगर-उज्जैन मार्ग पर तनोडिया के समीप आगर से एक महिला मरीज को उज्जैन ले जा रही तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस आगे जा रहे कंटेनर में जाकर घुस गई। इस हादसे में महिला मरीज गंभीर रूप से घायल हो गई और अन्य 6 लोगों को चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही तनोडिया चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए आगर के जिला अस्पताल पहुंचाया।


तनोडिया चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में शाहरुख अली निवासी सारंगपुर, इरफान पिता मजीद खान, सलमा बी, रुखसार बी, नूरबानो बी, अरसीन पिता इरफान और फिरोज पिता सलीम सभी निवासी अयोध्या बस्ती आगर घायल हुए है, जिनका जिला अस्पताल आगर में उपचार किया जा रहा हैं।

183
28951 views

Comment