logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण हेतु राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह को दिया ज्ञापन


-भीख नहीं अधिकार चाहिए हमे बुन्देलखण्ड राज्य चाहिए - देव 
फतेहपुर  बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति द्वारा शासन प्रशासन जगाओ, इन्हें ज्ञापन पहुँचाओ, बुन्देलखण्ड राज्य बनाएं मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पंचम ज्ञापन बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह को  ज्ञापन देकर बुन्देलखण्ड राज्य की मांग की  केंद्रीय अध्यक्ष इं प्रवीण पांडेय की अगुवाई में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम प्रसाद धान्दू, धीरू सिंह चंदेल, अंशू सिंह परमार, हर्ष  सिंह, प्रवक्ता देवब्रत त्रिपाठी के साथ हुसैनगंज विधायक रणवेद्र प्रताप सिंह से प्रातः उनके आवास में मुलाकात हुई 

ज्ञापन के साथ बैठक में जनपद को चित्रकूटधाम मंडल में जोड़े जाने, बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज में शामिल किया जाय और अलग राज्य बुन्देलखण्ड की मांग की गई। प्रतिदिन जनता दरबार लगाने के लिए जाने जाने वाले धुन्नी भैया के नाम से प्रसिद्ध राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने और मुहिम को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

235
29821 views
1 shares

Comment