logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अर्धनग्न अवस्था मे खेत मे पड़ा मिला महिला का शव परिजनों ने जताई बलात्कार के बाद हत्या की आशंका व शव को रोड पे रख के लगाया जाम

शामली जनपद के थाना- थाना भवन की कदरगढ़ चौकी क्षेत्र के गांव ख्यावडी के पास जंगल मे एक महिला का अर्धनग्न अवस्था मे शव पड़ा मिलने से पुरे गांव व क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गयी। महिला आज ही अपने भाइयो को राखी बांधकर अपने मायके से अपनी ससुराल लौटी थी। व अपने पशुओ का चारा लेने के लिए घर से खेत मे गयी थी तभी कुछ लोगो ने गांव मे सूचना दी कि एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था मे पास के खेत मे पड़ा है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तब तक ग्रामवासियो ने शव को थाना भवन चरथवल मार्ग पर रखकर रोड जाम कर दिया था। महिला कि हत्या व रोड जाम कि सूचना पर क्षेत्राधिकारी थाना भवन श्रेस्टा ठाकुर भी मौके पर पहुंची व लोगो को समझा बुझाकार उचित कार्यवाही का आश्वसन देकर मामले को शांत कराया। व शव का पंचनामा भरकर शव को पुलिस हिरासत मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया खबर लिखें जाने तक थाने पर ग्रामवासियो का ताँता लगा हुआ था

180
15306 views

Comment