logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिवाइन पावर,रॉयल रीच, एसेट बुल आइकॉनिक फर्जी कंपनी बनाकर फर्जी निवेश प्लान तैयार कर निवेशकों के साथ धोखाध़डी कर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश-

भारत के कई राज्यों के लोगो से शेयर मार्केट, फॉरेक्स ट्रेडिंग एवं फर्जी डिवाइन पावर निधि सहकार बैंक खोल कर के कुछ माह में पैसा डबल करके देने के साथ निवेशकों को 5 महीने तक का रेफरल इनकम का प्रलोभन देकर निवेशकों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ठगने वाले गिरोह ने मिलकर अपने भिन्न-भिन्न बैंक खाते व नगद में 300 करोड़ से भी अधिक रकम हड़प कर निवेशकों को 24 माह से गुमराह करते हुए अब पुलिस केस की खुली चुनौती अभय चौरसिया के द्वारा निवेशकों को दी जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अवगत कराना है कि अनुपपुर पुलिस अधीक्षक एवं कोतमा,बिजुरी,भालूमाड़ा थानों पर पिछले कुछ माह पहले निवेशको ने लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस निवेशकों की शिकायत पर कोई भी जांच और मामला दर्ज़ अभी तक नही किया गया है। निवेशकों ने बताया कि उनकी शिकायत पर कार्यवाही न होने की वजह से उन्हें आर्थिक,मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। अभय चौरसिया ने निवेशकों से बैंक लोन,जमीन बेचवा कर, फिक्स डिपॉजिट तुड़वा करके पैसे अपनी जिम्मेदारी में लेकर खुद के पास सुरक्षित का झूठा आश्वासन देकर आज निवेशकों को आत्महत्या या अपराध करने के लिए मजबूर कर रहे है । इसी दौरान उपरोक्त फर्जी कम्पनी द्वारा ठगी के शिकार कुछ निवेशक अजय केशरवानी, शेख निजामुद्दीन,राम लखन सिंह, दुगेश,उमिता यादव, श्वेता राजपूत इत्यादि द्वारा अपने साथ उक्त कम्पनी द्वारा की गयी धोखाधडी के सम्बन्ध में नवी मुंबई, छत्तीसगढ़,गोवा,गुजरात ,मध्यप्रदेश में लिखित शिकायत की गयी थी तथा बताया गया था कि ऐसे बहुत से पीड़ित है जिनसे उक्त कम्पनी द्वारा इस प्रकार की ठगी की गयी है।

*अपराध करने का तरीका*-
ठगबाजों ने उपरोक्त डिवाइन पावर,रॉयल रीच, एसेट बुल आइकॉनिक आदि कम्पनियो के नाम से दस फर्जी गूगल एप्स बना कर निवेशकों से उनके आधार कार्ड,पैन कार्ड, बैंक पासबुक,इमेल आईडी, दस्तावेज ले कर निवेश के कई तरह के प्लान तैयार करते थे तथा निवेशकों को फोन कॉल,व्हाट्सएप ग्रुप,जूम मीटिंग एवं निवेशकों के घर जाकर निवेश लेते थे, और कुछ माह निवेश प्लान के अनुसार फायदा दे कर निवेशकों को यकीन दिलाया जाता था कि यह लोग उपरोक्त कम्पनियो के द्वारा शेयर मार्केट,फॉरेक्स मार्केट से निवेशकों के पैसों से प्रति दिन 2% से 15% तक ग्रोथ करके उक्त कंपनी के अलग अलग प्लान के अनुसार हर माह 10%,15%,7.5%,20%,8%, 3 माह डबल ,6 माह डबल, 10% हफ्ते जैसे प्लानो से आपको फायदे देते रहेंगे तथा फर्जी डिवाइन पावर निधि सहकार बैंक खोलकर फर्जी शेयर सर्टिफिकेट और पासबुक ठगो द्वारा देकर निवेशकों को बताया जाता था कि यदि आपको निवेश की रकम वापिस प्राप्त करनी होगी तो आप उक्त प्लान के अनुसार 24 घंटे के भीतर व 12 माह बाद ही ले सकते है जिसके लिए आपको उक्त कंपनियो के इमेल आईडी में मेल भेजना होगा या फिर पुनर्निवेश कर सकते है,उक्त कंपनी के संचालक कोतमा श्री श्याम पैलेस एवं ताज होटल मुंबई ,तूंगा होटल वासी मुंबई में निवेशकों को वेबीनार पार्टी का निमंत्रण देकर निवेशको को अपने जाल में फसा लेते थे। निवेशक इन ठगबाजों के ऊपर विश्वास कर लेते थे तथा यह लोग उनके विश्वास का फायदा उठाकर रेफरल इनकम प्लान का प्रलोभन दे कर भी निवेशकों के जान पहचान के लोगो से भी पैसे ठगते थे। जब निवेशक इन लोगो के झांसे मे आकर पैसे इनके खाते मे भेज देते थे। ये लोग फर्जी गूगल एप में निवेश के फायदे अर्न वॉलेट में कई गुना दिखाकर व निवेशकों को अर्न वॉलेट से फंड ट्रांसफर की सुविधा दे कर रेफरल निवेशकों को ही ठग बनाने का षडयंत्र रचकर उन्हें आरोपी बनाने का प्लान तैयार किया गया था और उनको निवेश के प्लान के अनुसार फायदा भी नही दे रहे थे और ना तो निवेश की रकम वापस कर रहे है । यह सभी ठगबाज इसी प्रकार अन्य कई राज्यों के निवेशकों को झांसा दे कर बैंक खातो और नगद मे रकम दुगनी के नाम पर पैसा हडप लिए है और कोई अपना पैसा वापस मांगने के लिये इन पर दबाव ना डाले इसलिए यह लोग अधिकांश रूप से अलग अलग राज्य के निवेशकों व रेफरल इनकम प्लान तैयार किए थे जिसकी वजह से निवेशक आपस में ही एक दूसरे से पैसे के लिए लड़ते रहे और ऐसे ही ये ठगबाज़ अपना शिकार लोगो को बनाते थे ताकि वो एक साथ मिलकर कोई शिकायत ना कर सके। उक्त कंपनी के फर्जी प्लान एवं फर्जी गूगल प्ले स्टोर एप और फर्जी सार्टिफिकेट कम्पनी के डायरेक्टर सूरज चौरसिया, मंजू चौरसिया,अभय चौरसिया,अजय नाथ छगन उसरे व उमेश कांतिभाई पटेल, अल्कित कुमार मालीवण,विशाल कुमार रवानी द्वारा तैयार कर उक्त कंपनियों के फर्जी सर्टिफिकेट और निवेश प्लान चार्ट पीडीएफ, तीन माह और छः माह में रकम दुगनी का विज्ञापन व कैशबैक ऑफर व्हाटसएप पर भेजकर निवेशकों को प्रलोभित करके विश्वास मे लेकर उनसे पैसे ठगते थे और इनके द्वारा इस प्रकार जो पैसा ठगा जाता था उसका कुछ हिस्सा डायरेक्टर मंजू चौरसिया, उमेश कांति पटेल व अजय नाथ छगन उसरे द्वारा अपने सहयोगी साथियों को बांट दिया जाता था तथा शेष हिस्से को यह तीनो आपस में बराबर बांट लेते थे।
इस प्रकार से उक्त कम्पनी द्वारा भारत के कई राज्यों के निवेशकों के साथ इसी तरीके सेे धोखाधडी की गयी है।

*ठग बाजों का नाम*-
1-अभय चौरसिया पिता गोकुल चौरसिया उम्र 44 वर्ष नि0 पकारिया श्रमिक नगर बदरा पोस्ट कोतमा तहसील कोतमा थाना भालूमाड़ा जिला अनुपपुर म.प्र हाल पता नवी मुंबई उल्वे महाराष्ट्र (रॉयल रीच एंटरप्राइजेज कम्पनी का डायरेक्टर)

2-मंजू चौरसिया पति अभय चौरसिया उम्र 43 वर्ष नि0 पकारिया श्रमिक नगर बदरा पोस्ट कोतमा तहसील कोतमा थाना भालूमाड़ा जिला अनुपपुर म.प्र हाल पता नवी मुंबई उल्वे महाराष्ट्र (रॉयल रीच एंटरप्राइजेज कम्पनी की डायरेक्टर)

3-सूरज चौरसिया पिता अभय चौरसिया उम्र 24वर्ष नि0 पकारिया श्रमिक नगर बदरा पोस्ट कोतमा तहसील कोतमा थाना भालूमाड़ा जिला अनुपपुर म.प्र हाल पता नवी मुंबई उल्वे महाराष्ट्र (रॉयल रीच एंटरप्राइजेज कम्पनी का डायरेक्टर)

4-अलकित कुमार मालीवण उम्र 32 वर्ष नि0 गोधरा गुजरात(रॉयल रीच एंटरप्राइजेज का डायरेक्टर)

5–उमेश कांति भाई पटेल पिता कांति भाई पटेल उम्र 47 वर्ष नि0 फ्लैट न0 420 चांदखेड़ा अहमदाबाद गुजरात (एसेट बुल आइकॉनिक कंपनी का डायरेक्टर)

6–कुंजल बेन पटेल पति उमेश कांति भाई पटेल उम्र 43 वर्ष नि0 फ्लैट न0 420 चांदखेड़ा अहमदाबाद गुजरात (एसेट बुल आइकॉनिक कंपनी का डायरेक्टर)

7– विशाल कुमार रवानी पिता कुमार रवानी उम्र 35 वर्ष नि0 झारखंड बिहार (एसेट बुल आइकॉनिक कंपनी का डायरेक्टर)

8–उमेश यादव उम्र 36 वर्ष नि0 आगरा उत्तरप्रदेश (एसेट बुल आइकॉनिक कंपनी का डायरेक्टर)

9–असरफ इमाम बागवान उम्र 38वर्ष नि0 बंगलौर कर्नाटक (एसेट बुल आइकॉनिक कंपनी का डायरेक्टर)

10–अजय नाथ छगन उसरे पिता छगन उसरे उम्र 35 वर्ष नि0 नवी मुंबई बेलापुर महाराष्ट्र (डिवाइन पावर कंपनी का डायरेक्टर)

11–भूषण केवल अरोड़ा पिता केवल अरोड़ा उम्र 40वर्ष नि0 पवई नवी मुंबई बेलापुर महाराष्ट्र (डिवाइन पावर कंपनी का डायरेक्टर)

12–शीला उमेश सोनार पति उमेश सोनार उम्र 45 वर्ष नि0 नवी मुम्बई कामोठे महाराष्ट्र ( डिवाइन पावर कंपनी की कोर मेंबर्स)

13–राजीव कुमार चौरसिया पिता कमला चौरसिया उम्र 40 वर्ष नि0 चंदौली बनारस उत्तर प्रदेश (रॉयल रीच एंटरप्राइजेज का डायरेक्टर)

*मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी*
1–उमेश कांति भाई पटेल (एसेट्स बुल आइकॉनिक डायरेक्टर)
2–विशाल कुमार रवानी (एसेट्स बुल आइकॉनिक डायरेक्टर)
3–मोहन तावड़े (डिवाइन पावर फंड मैनेजमेंट)
4–कलावती पांचाल (डिवाइन पावर कोर मेम्बर्स)

*निवेशकों के फंड से खरीदे सामानों का विवरण-*
1- कम्प्यूटर
2- आईफोन लैपटॉप (जिनमे आईफोन कम्पनी एवं अन्य कम्पनी के)
3- आईफोन मोबाइल एवं अन्य कंपनी के फोन
4- कार (Bmw,Mercedes-Benz,Mg hector,Scarpio,Hyundai Verna एवम अन्य कंपनी के इत्यादि।
5- आईफोन मैकबुक
6-महंगे होम प्रोडक्ट
7- महंगे गोल्ड ज्वेलरी
8-महंगे आईफोन वॉच
9-महंगे घर
10-महंगे टू व्हीलर्स
11–महंगे कपड़े
12–दूसरे देश की करेंसी में परिवर्तित कर के रखे है।

*शिकायत किए जाने वाले पुलिस थानों का विवरण*-
1-कोतमा थाना जिला अनुपपुर
2–पुलिस अधीक्षक जिला अनुपपुर
3-आर्थिक गुनाह शाखा बेलापुर नवी मुंबई
4-कलमबोली थाना मुंबई
5-तुरभे सानपाड़ा थाना मुंबई
6–पुरानी बस्ती थाना रायपुर
7–पुलिस अधीक्षक रायपुर
8-पीएमओ ऑनलाइन पोर्टल
9-साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल
10–पुलिस हेड ऑफिस मध्यप्रदेश आनलाइन पोर्टल
11- प्रेस मीडिया मुंबई

*उक्त कंपनी के खिलाफ F.I.R किए जाने वाले थानों का विवरण*
1–वागले एस्टेट ठाणे क्राइम ब्रांच मुंबई ( डिवाइन पावर कंपनी)
2–तुर्भे सानपाडा थाने क्राइम ब्रांच मुंबई ( एसेट्स बुल आइकॉनिक कंपनी)
3– कलंबोली थाने क्राइम ब्रांच मुंबई ( एसेट्स बुल आइकॉनिक कंपनी)

*निवेशकों को झूठा आश्वासन दे कर कानूनी कार्यवाही से रोकने वाले व्यक्ति*
1-अभय चौरसिया
2-शीला उमेश सोनार
3-संतोष चौरसिया

*निवेशकों की अपील*
रॉयल रीच फर्जी कंपनी के ठगबाजो के खिलाफ संज्ञान जांच करके F.I.R दर्ज की जाए एवं इस केस को ED और CBI को सौपा जाए। जिससे उक्त कंपनियों के सभी रायपुर और कोतमा अनूपपुर निवेशकों को न्याय और सभी ठगबाजो को जेल भेजा जाए जिससे अन्य नए निवेशक इन ठगबाजों का शिकार न बन सके।

353
17814 views

Comment