logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एन सी एल द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़

सिंगरौली। जिले मे स्थापित एन सी एल द्वारा मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। एन सी एल द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल सभी छात्रो का कहना है कि पेपर इतना कठिन था उसके बाद भी कुछ लोगो का 100 में 98 नम्बर आया है ।जिसके पीछे एन सी एल के कुछ अधिकारियों द्वारा मोटी रकम लेकर कई लोगो को पास किया गया है और बाकी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़  किया गया  है ।

सभी छात्र पिछ्ले एक तारीख़ से लगातार छात्रो को आश्वासन दिया जा रहा है कि इसकी जांच होगी पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुयी है। जिसको लेकर छात्रो मे काफी आक्रोश का माहौल है।

सभी छात्र जांच की मांग को लेकर एन सी एल हेड क्वाटर के सामने ही धरने पर बैठ गये हैंं। छात्रो का कहना है कि जिन छात्रों का 98 नम्बर आया है उनसे दोबारा से प्रश्नपत्र हल कराया जाये उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू किया जाए।

266
26558 views

Comment