logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरबा जिले में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

कोरबा जिले में 13 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में 30 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बालिका के परिजन पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालिका जब स्कूल से घर लौट रही थी, तब एक व्यक्ति ने उसे घर तक लिफ्ट देने की पेशकश की और नकटीखार के जंगल के करीब सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया।

‘CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान’
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे सैकड़ों CCTV फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कृष्णा यादव के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कृष्णा भैसमा बाजार में छुपा हुआ है, और सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कृष्णा के खिलाफ BNS और POCSO की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

118
12757 views

Comment