logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिटकॉइन के निवेशकों लिए रविवार और सोमवार बना काला दिन, मिट्टी हो जाएगा क्रिप्टो में लगा पैसा

नई दिल्ली। बिटकॉइन के निवेशकों के लिए रविवार और सोमवार काला दिन साबित हुए। गत 8 जनवरी 2021 को 42000 डॉलर का स्तर छूने के बाद इस क्रिप्टोकरेंसी में 21 फीसद की भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार दोपहर तक इस आभासी मुद्रा को करीब 10000 डॉलर का नुकसान हो चुका था। यह टूटकर 32389 डॉलर तक आ गिरा। हालांकि शाम को थयह थोड़ा संभला और 35066 के स्तर पर पहुंच गया। मार्च 2020 के बाद से अब तक इस मुद्रा को लगने वाला यह सबसे बड़ा झटका था।

 जानकार मान रहे हैं कि यह एक बड़ी करेक्शन की शुरुआत है। 2017 के बाद से इस क्रिप्टोकरेंसी में चार गुना वृद्धि दर्ज हो चुकी है। इस मुद्रा में से निकलने का वक्त आ चुका है। यह कहना है स्कॉट माइनर्ड का जो एक निवेशक समूह के मुख्य निवेशक है। हालांकि दिसंबर में उनका दावा था कि बिटकॉइन 4 लाख डॉलर तक जा सकता है। लेकिन बदले ताजा झटके के बाद उनका विशवास भी डगमगा गया है। दूसरे नबंर पर आने वाली क्रिप्टोकरेंसी ईथर में 21 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

 यूके के रेगूलेटर ने कहा, क्रिप्टो में लगा पैसा मिट्टी हो जाएगा
ब्रिटेन के वित्तीय नियामक ने सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि इस खेल में पैसा लगाने वाले अपना पूरा पैसा गंवा देंगे। उनके मुताबिक क्रिप्टोएसेट में निवेश करना अच्छा-खासा जोखिम वाला है। रेगूलेटर ने इन मुद्राओं का उतार-चढ़ाव, जटिलता और निवेश की सुरक्षा के अभाव को लेकर चिंता जताई।

289
14943 views

Comment