logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सपा कार्यालय पर बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती का आयोजन किया गया

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मंत्री पूर्व लोकसभा सदस्य बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए पिछड़ों व दलितों के लिए अपनी रिपोर्ट में की गई भागीदारी और आरक्षण की व्यवस्था को क्रियान्वित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा व संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने की। उक्त अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि आज देश के पिछड़ों और दलितों का जो आरक्षण का लाभ प्राप्त हो रहा है वह बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की देन है। उनका चिंतन सदैव पिछड़े वर्ग व दलितों के उत्थान का रहा, उन्होंने मंडल आयोग की जो रिपोर्ट तैयार की वह अपने आप में एक उल्लेखनीय उदाहरण है, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछले दलित और अल्पसंख्यकों के हिमायत में सदैव समर्पित रहे हैं, एवं पीडीए की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा तीसरा राजनीतिक दल है, यह पीडीए और मंडल आयोग की ही देन है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, बालकराम सागर, अकबर अहमद अंसारी, सपा कोषाध्यक्ष ग्यासुद्दीन, जिला प्रवक्ता अमित पाठक एडवोकेट, 128 विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, 128 महासचिव नरेश कुमार सागर, दिनेश कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, लखविंदर सिंह पन्नू राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड, गजोवनप्रीत सिंह जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक , जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग निरंजन गंगवार, हरगोविंद गंगवार युवा नेता, शुभम पटेल, रामनाथ वर्मा, चंद्रप्रकाश यादव, तुलाराम लोधी, अमरजीत सिंह, अलीम, धनपत, नरेश, रामू, रितेश वाजपेई सहित तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

102
10444 views

Comment