logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन्माष्टमी से पहले ब्रजवासियों को CM योगी ने दी बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं को मिलेगी ये खास सुविधा

CM Yogi Mathura Visit: सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर कोई ऐसा पंथ, मजहब, संप्रदाय नहीं है जो इतना पुराना हो जितना हमारा धर्म सनातन धर्म है. कोई 1400 साल पुराना है तो कोई लगभग 2000 साल पुराना है !

श्री कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृजवासियों के लिए 1,037 करोड़ की विभिन्न 178 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. जिसमें बरसाना में श्री राधा रानी मंदिर के लिए बनने जा रही रोप-वे सुविधा भी शामिल है, अब राधा रानी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु इस खास सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. इस दौरान सीएम योगी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल हुए. इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की

मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे, उनके पैरों की जमीन जिसपर वे खड़े हैं वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे | इसलिए वे मौन हैं, इस पर बोल नहीं सकते | जो लोग दुनिया के अन्य मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं, उन्हें फिलिस्तीन दिखाई देता है पर बांग्लादेश दिखाई नहीं देता | उन्हें दुनिया की अन्य जगहें दिखाई देती हैं लेकिन बांग्लादेश दिखाई नहीं देता क्योंकि वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं, संतों पर अत्याचार हो रहा है इसलिए हम सबको वर्तमान की चुनौतियों को देखना होगा | हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को बचाने में हमारे सैनिकों ने भी बलिदान दिया था | यह देश रहना चाहिए, सनातन धर्म हर हाल में रहना चाहिए | हमारी विरासत का सरंक्षण होना चाहिए”|

125
6419 views

Comment