logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोवर्धन में निकाली गई श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी गोवर्धन मंडल में आज सभी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के लिए श्री राम जी की भव्य  शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मंडल एवं गोवर्धन नगर की तरफ से शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर के भव्य स्वागत किया गया। श्री राम जी की शोभायात्रा चंद्रा गार्डन से प्रारंभ होकरं संपूर्ण नगर में निकाली गई । 

इस अवसर पर गोवर्धन क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, rss के विभाग प्रचारक गोविंद सिंह, गोवर्धन के प्रमुख समाजसेवी गौतम खंडेलवा भाजपा गोवर्धन के मंडल अध्यक्ष ठाकुर परशुराम सिं मंडल के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजू लाला, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के गोवर्धन के ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु उपाध्याय, मोहनलाल शर्मा एवं सभी राम भक्त उपस्थित रहे। 

251
15447 views
9 shares

Comment