logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए 16 तक भरे जाएंगे फार्म


भगवानपुर, निज संवाददाता। छठे वर्ग में नामांकन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित है। यह जानकारी बीपीएम विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय से कम से कम 20 बच्चों का ऑनलाइन फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि www.navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर प्रवेश के नियम व पात्रता की शर्त को देखा जा सकता है। वर्ष 2025 में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को होनी है। इसके लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।

155
6236 views

Comment