logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय किसान यूनियन मंच ग्राम हामिदपुर जेवर विधानसभा मै किसान पंचायत व संगठन का विस्तार किया

भारतीय किसान यूनियन मंच ग्राम हामिदपुर जेवर विधानसभा मै किसान पंचायत व संगठन का विस्तार किया ।पंचायत की अध्यक्षता बाबा चौधरी सोहनलाल मास्टर जी ने की व संचालन प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी ने किया ।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान जी व राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया जी ने संगठन का विस्तार करते हुए अभिषेक तोमर को जेवर विधानसभा अध्यक्ष व विनय खत्री जेवर महासचिव नियुक्ति पत्र देकर संगठन मैं सम्मिलित किया ।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कहा की संगठन लगातार सात राज्यों मै किसानों मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करने का काम कर रहा है ।जेवर मै ज़मीन अधिग्रहण के नाम पर किसानों के साथ अन्याय हो रहा है ।उसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।यमुना प्राधिकरण की तानाशाही चरम पर है ।कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं ।ज़िलाध्यक्ष राव कुनाल भाटी कठैरा ने कहा की किसानों के स्थानीय युवाओं को रोज़गार नहीं दिया जा रहा है ।पढ़ लिख युवा इधर उधर भटकता घुम रहा है ।जिला महासचिव एडवोकेट तनिष्क चदैला ने कहा गाँव हो या शहर कहीं भी विकास कार्य नहीं कराये जा रहे हैं ।सड़क टूटी पड़ी है पानी से जलभराव हो रहा है ।युवा ज़िलाध्यक्ष चिकूं यादव ने कहा की बिजली विभाग के कर्मचारी गाँवों मै अनाब सनाब बिल भेजते हैं ।चोरी लगाकर गरीब किसान का शोषण करने का काम करते हैं ।इस मौक़े पर राष्ट्रीय सचिव प्रिंस भाटी ,जगवीर भाटी ,ज़िलाध्यक्ष बुलंदशहर अमित प्रधान ,मोहित अधाना,ज़िला उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर,शिवम् खारी ,रोबिन यादव रोहित जेनर,शिवम् राजपूत ,राजवीर खत्री, कन्हैया लाल,चौधरी,राजकुमार,रामवीर,विजय सैन सभी किसान मौजूद रहे ।

205
12853 views

Comment