logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फेफना रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रीय संघर्ष समिति का धरना 28 वें दिन भी जारी।

बलिया (उत्तर प्रदेश)। फेफना रेलवे स्टेशन परिसर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहा क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को 28 वें दिन और क्रमिक अनशन 9 वें दिन भी जारी रहा।
क्रमिक अनशन के 9 वें दिन अनशन पर बैठने वालों में केशव गुप्ता प्रधान, राजेश गुप्ता, मनीष सिंह, शंभूनाथ मौर्या, रमेश गुप्ता, सुमेर राम, विनोद गुप्ता, सतीश तिवारी एवं अशोक मौर्या शामिल रहे।
क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांगे अविलंब पूरी नहीं हुई तो आगामी चार सितम्बर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने उस दिन फेफना बाजार के व्यापारियों से अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानो को बंद रखने की अपील की।
इस अवसर पर शिवाजी, तेज नारायन, अवधेश सिंह, अजय गुप्ता, हसन जावेद, शिवकुमार राम, आत्मा गिरी बबलू, लल्लन, नंदलाल, राजू, छोटेलाल चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रहलाद मिश्रा, ईश्वरचंद, सरदार कन्हैयालाल सिंह, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

119
4560 views

Comment