बिहार में सुरक्षित कौन? पटना में राजद विधायक की पत्नी से छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने छीन लिया सोने की चेन
पटना:> बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह किसी भी वारदातों को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। आम हो या खास हर कोई बदमाशों के निशाने पर है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आ है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली आरजेडी विधायक की पत्नी से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना सचिवालय था ना क्षेत्र के अचल पथ की है। जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद से आरजेडी विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव की पत्नी रिंकू देवी गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने पटना स्थिति आवास से निकली थीं। अटल पथ पर मॉर्निंग वॉक कर रही विधायक की पत्नी के गले में सोने की चेन देखकर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। वारदात के बाद विधायक की पत्नी सचिवालय थाना पहुंची और पुलिस को घटना की