logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चोमा कोट गांव में खेतो का सर्वे करके जैविक खेती के लिए किसानो को किया जागरूक :-

वर्तमान में जैविक खेती का प्रचलन काफी बढ़ रहा है. एग्रीकल्चर संस्था नवभारत फर्टिलाइजर संस्था जयपुर द्वारा कोटा क्षेत्र के चौमा कोट गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें किसानों को बताया गया कि रासायनिक उत्पाद खेतों के लिए और मनुष्य के जीवन के लिए काफ़ी खतरनाक है जिससे कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो रही है संगोष्ठी में कृषि अधिकारी डॉ. मोनू गुर्जर ने जैविक तकनीकी से खेती करने के लाभ बताएं और गोबर की खाद, हरी खाद, वर्मी कंपोस्ट बनाने तथा उपयोग करने के तरीके बताएं, इन से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई, सोयाबीन की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों और कीटों की समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी गई और रासायनिक उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया, संस्था सहयोगी जगदीश शर्मा ने संस्था सहयोगी नरेंद्र मीणा ने जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक किया संगोष्ठी में मुख्य रूप से महावीर गौड़, देवकरण सुमन, राहुल सुमन, जितेंद्र, राजकुमार, रवि सुमन, आदि किसान मौजूद रहे..|

136
7605 views

Comment