logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीम जीवनदाता मंदसौर का 78वा रक्तदान शिविर गांव रीच्छालाल मुहा में 34 यूनिट पर सम्पूर्ण


*(योगेश लबाना , अंकित सिंह राजपूत)*
ग्राम पंचायत रीछालाल मुंहा व टीम जीवनदाता मंदसौर के सानिध्य में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। टीम जीवनदाता मंदसौर का 78वा रक्तदान शिवीर था। टीम जीवनदाता द्वारा लगातार रक्त की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टीम जीवनदाता मंदसौर गत 5 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में मंदसौर जिले में सर्वश्रेष्ठ,सर्वाधिक रक्त संग्रह करने वाली संस्था है। संस्था हमेशा रक्त सहयोग के लिए खड़ी रहती है। हर संभव प्रयास करती हैं। ताकि रक्त के कारण किसी की जान ना जाए। टीम जीवनदाता मंदसौर द्वारा गत 5 वर्षों में रक्तदान शिविर, ऑन द कॉल और ब्लड बैंक से लगभग 6000 यूनिट रक्त की मदद की गई है। टीम जीवनदाता मंदसौर का हमेशा यही प्रयास रहता है। कि रक्त के कारण किसी की जान ना जाए और आगे भी निरंतर टीम जीवनदाता अपना यह सेवाकार्य करती रहेगी। साथ ही साथ आज के शिविर गांव रिछालाल मुहा ग्राम पंचायत व सरपंच, सचिव और युवा साथियों का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद व्यक्त करती है। सभी का बहुत बढ़िया सहयोग रहा।
*अंत में सभी का सरपंच श्री मधुसूदन जी पाटीदार आभार माना।*

157
8761 views

Comment